कोंडागांव: 07 मई को कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन
कोंडागांव जिले सहित प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 07 मई को “चावल महोत्सव” के साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम “सुशासन तिहार” के तहत आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर पंचायत, विकासखंड व जिला स्तर पर विशेष शिविर लगेंगे, जहां आवास एवं रोजगार योजनाओं ...