बारां: सृष्टि सेवा समिति बारां ने फ़ल्दीरामपुरिया में बाल विवाह रुकवाया, सिविल कोर्ट ने परिजनों को पाबंद किया
Baran, Baran | Apr 10, 2026 सृष्टि सेवा समिति (जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन) को दिल्ली हेड ऑफिस से सूचना प्राप्त हुई कि बारां जिले के किशनगंज ब्लॉक के फल्दी रामपुरिया में एक बाल विवाह होने जा रहा है। सूचना पर सृष्टि सेवा समिति बारां से जिला समन्वयक विजय कुशवाह द्वारा इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दी गई। जिसके बाद सिविल न्यायालय किशनगंज को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया।