हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2025 टड़ियावां पुलिस की मिशन शक्ति,एन्टीरोमियो टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले अभियुक्त सर्वेश निवासी ग्राम मोहकमपुरवा टड़ियावां को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना टड़ियावां पर अभियुक्त पंजीकृत किया गया। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।