हरदोई: कौढ़ा रेलवे स्टेशन और कौढ़ा रेलवे फाटक के बीच शौच के लिए निकले अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Oct 17, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के बलोखर गांव निवासी साबिर खेती किसानी का काम करते थे। उनके पुत्र शफीक के मुताबिक उनके पिता साबिर को कानों से कम सुनाई देता था। शुक्रवार की सुबह वह शौच की बात कह कर घर से निकले थे। बताया कि उनके गांव से 400 मीटर दूर कौढ़ा रेलवे स्टेशन और कौढ़ा रेलवे फाटक के बीच में वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।