हरदोई: गल्ला मंडी में सड़कों पर फैला धान व मक्का, एक गेट बंद, गल्ला उठान न होने से हालत बिगड़ी
Hardoi, Hardoi | Oct 17, 2025 हरदोई गल्ला मंडी में धान एवं मक्का बेचने आये किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। गल्ला मंडी में आढ़तियों द्वारा खरीदा गया अनाज में ज्यादातर सड़कों पर पड़ा हुआ है, मंडी में इतनी जगह नहीं है कि ट्रालियां अंदर जाएं इसलिए मंडी का एक गेट दोपहर तक बन्द रखा गया। आढ़तियों के अनुसार ट्रक की कमी के चलते उठान नहीं हो पा रहा है।