दतिया नगर: हनुमान जन्मोत्सव पर परशुराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भंडारे, उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़
भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में गुरुवार की शाम से ही भंडारों का आयोजन चल रहा है । नगर की प्राचीन और प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परशुराम जी के हनुमान मंदिर पर शाम 5:00 बजे से भंडारा चालू हुआ जो कि रात तक जारी रहा इसके अलावा बगीचा वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों पर भंडारे हुए व दर्शनर्थियों क़ी भीड़ उमड़ी ।