बांका: बनगांव में 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, कारणों को लेकर रहस्य बरकरार
Banka, Banka | May 16, 2026 बनगांव गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजे एक वृद्ध जोगी पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जोगी पासवान शुक्रवार को मवेशियों के लिए चारा लाने बहियार खेत की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला