टिब्बी: राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी की प्रथम पुण्यतिथि पर टिब्बी सेवा केंद्र में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कस्बे के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बुधवार को संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान स्थानीय केंद्र प्रभारी बीके अनिता और हनुमानगढ़ प्रभारी बीके खुशबू ने दादी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सादगी व आध्यात्मिकता की प्रतिमूर्ति बताया।