गोहद: गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत झावलपुरा गांव में अज्ञात लोगों ने किया बिजली का तार चोरी, मामला दर्ज।
Gohad, Bhind | Jul 7, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी विनोद कुशवाह लाइन मैन गोहद ने मंगलवार को लगभग 4 बजे पुलिस को आवेदन देकर बताया।कि झावलपुरा गांव में 25 जून की देर रात अज्ञात लोगों ने अतर सिंह के खेत से मुन्ना सिंह के खेत तक का बिजली का तार चोरी कर लिया। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर मंगलवार को लगभग 4 बजे मामला दर्ज कर लिया है।