मथुरा: बिजली घर में SSO को लाठी-डंडों से पीटने वाले 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार
बिरला मंदिर स्थित बिजली उपकेंद्र में दिनदहाड़े दर्जनों उपद्रवियों ने एसएसओ पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। कर्मचारी जान बचाने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उपद्रवी उन्हें बेरहमी से पीटते रहे। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।