साहिबगंज: सांप के काटने से बड़ी कोदरजन्ना निवासी व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया सदर अस्पताल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर पूरब पंचायत के बड़ी कोदरजन्ना इंडियन बैंक के पास रहने वाले साधु चौधरी नामक व्यक्ति को गेंहू के खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।