बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, हुए न्यायिक कार्य से विरत
बहराइच कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया और इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता विनय कुमार तिवारी द्वारा दिए गए प्रत्यावेदन पर भी चर्चा किया।