बहराइच: मटेरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए एक सिपाही की हालत गंभीर होने पर बहराइच अस्पताल से लखनऊ रेफ़र किया गया
ईएमओ द्वारा जानकारी देते हुए शनिवार सुबह बताया गया कि मटेरा थाने में दो तैनात सिपाही गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए थे। उन्होंने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल प्रवीण यादव व आदर्श सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया था जिसमें आदर्श सिंह की हालत गंभीर होने के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया घटना मटेरा थाना क्षेत्र के निबिया की है।