गुण्डरदेही: गुण्डरदेही को ₹2.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, उपमुख्यमंत्री अरुण साव वर्चुअली जुड़कर करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
नगर पंचायत गुण्डरदेही के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री घोषणा एवं विभिन्न अधोसंरचना मदों के अंतर्गत क्षेत्र में कुल 2 करोड़ 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह 14 मई 2026 को आयोजित किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली सम्मिलित होंगे।