शाढ़ौरा: रामनवमी की तैयारियों को लेकर शाढ़ौरा में धर्मप्रेमियों की बैठक, नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस रामनवमी की तैयारियों को लेकर बुधवार रात 8 बजे नगर के धर्मप्रेमी बंधुओं की बैठक अस्तल चौक मंदिर पर आयोजित हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि शाढ़ौरा में प्रतिवर्ष की भांति रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी