गुरु पूर्णिमा पर साईं मंदिर में भाजपा का रविदास महोत्सव शुरू, में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने साईं बाबा के दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किया तथा मंदिर के पुजारी सुशील पंडित सहित अन्य लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु ही मनुष्य को सही मार्ग दिखाकर उसके जीवन को सफल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में संत शिरोमणि महर्षि रविदास महाराज के सम्मान में कलश यात्रा एवं दीपोत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है, जो आगामी 20 फरवरी को उनकी जयंती तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के मंदिरों में पुजारियों का वंदन एवं सम्मान किया जा रहा है। दीप जलाकर उनका अभिनंदन किया जा रहा है और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान साईं मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों एवं बरेलीवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए समाज में गुरु परंपरा के महत्व को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#Bareillynewslive #varil #news
#कैंटविधायकसंजीव
Bareilly, Bareilly | Jul 30, 2026