मुख्यमंत्री की 16 जनवरी को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह के साथ तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार दोपहर वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार और सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा ने कुमारबाग पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।