सहारनपुर: भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 पर बैठक, 7 मई को सीएम योगी की देवबंद रैली के निर्देश
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रभारी चेयरमैन सतपाल सिंह पाल ने पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।