सदर: शहीद पथ पर भीषण हादसा, लोडर ट्रक में घुसा; ड्राइवर को काटकर निकाला गया
Sadar, Lucknow | Apr 20, 2026 लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित शहीद पथ पर पेनेशिया हॉस्पिटल के पास रात करीब 2:15 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से लदा लोडर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर का केबिन पिचक गया और ड्राइवर उसमें बुरी तरह फंस गया।