मध्य प्रदेश के सतना में एक 4 वर्षीय मासूम की तबीयत ऑपरेशन के बाद बिगड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज कर रहे डॉक्टर ने बाद में बच्चे का उपचार करने से इंकार कर दिया, जिससे नाराज परिजनों ने क्लिनिक पहुंचकर धरना दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।