लटेरी: विधायक उमाकांत शर्मा ने लटेरी में 3.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
Lateri, Vidisha | Jan 23, 2025 गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा ने आज लटेरी नगर में 3 करोड़ 65 लाख रुपए से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया है जानकारी के अनुसार लटेरी नगर के बस स्टैंड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमाकांत शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे