शामली: शामली के कबाड़ी बाजार में लावारिस घूम रही 5 साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा
Shamli, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक 5 साल की बच्ची शहर के कबाड़ी बाजार में लावारिस हालत में घूम रही थी। सूचना पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंंची और बच्ची को सकुशल सुपुदर्गी में लेते हुए उसके परिजनों की तलाश की। करीब 2 घंटे के प्रयासों के बाद परिजनों की खोजबीन कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने आभार व्यक्त किया है।