मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा बबूरबन्ना गंगा घाट पर उजला बालू खनन को लेकर ग्रामीणों का विरोध खुलकर सामने आ गया है। कटाव के बढ़ते खतरे और रोजमर्रा की परेशानियों से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की रात सामूहिक बैठक कर बालू खनन पर रोक लगाने का फैसला लिया। बैठक मध्य विद्यालय सिहमा बबूरबन्ना में हुई, जहां सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब गांव के हितों के खिलाफ किसी भी