बारां जिले के अंता उपचुनाव में बीजेपी की हार की वजह पार्टी की अंदरूनी खींचतान को माना जा रहा है। यह बात बारां जिले की छबड़ा सीट से विधायक प्रतापसिंहसिंघवी के पत्र में सामने आई है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। यह पत्र उन्होंने वोटिंग से चार दिन पहले लिखा था। इसमें उन्होंने खुद की अनदेखी और पार्टी के भीतर खींचतान की बात कही।