मंझनपुर: महिला घाट में दर्दनाक हादसा, यमुना में डूबे किशोर अमन का शव 21 घंटे बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
महिला घाट स्थित यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबे किशोर अमन निषाद का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। तारा का पूरा गांव निवासी अमन निषाद (14), उमेश निषाद (15) और प्रदीप कुमार (17) रविवार दोपहर में महिला घाट पर स्नान करने गए थे।