सुपौल: बड़ी दुर्गा स्थान से विसर्जन से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण निकला, नम आंखों से दी गई विदाई
Supaul, Supaul | Oct 22, 2026 सुपौल शहर के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाने से पहले शहर भ्रमण कराया गया। इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। मां दुर्गा के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क किनारे जुटे। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की।