बनमनखी: मोबाइल विवाद में 15 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या का आरोप, 36 घंटे बाद भी आरोपी फरार
जानकीनगर थाना क्षेत्र के अभयराम चकला पंचायत अंतर्गत इमली चाप के समीप जेबीसी नहर के बांध पर झाड़ियों से बीते गुरुवार 15 वर्षीय करण कुमार का गला रेता शव बरामद होने के मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक समेत उसके परिजनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र में दहशत