उन्नाव: गंगाघाट कोतवाली के गायत्री नगर मोहल्ले में रहस्यमयी पत्थरबाजी से परेशान स्थानीय
Unnao, Unnao | Apr 7, 2026 गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में इन दिनों रहस्यमयी पत्थरबाजी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण इलाके में भय का माहौल है। लोग रातभर जागकर अपने घरों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।