शाहगंज: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के हस्तक्षेप से माने परिजन, 21 घंटे बाद हुआ आजाद बिंद का अंतिम संस्कार
बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के बाद जिले में रविवार को भी तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बावजूद परिजनों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 21 घंटे तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और विरोध जारी रखा।