खंडवा: पठानकोट एक्सु. में ब्रेक ब्लॉक चिपकने से पार्सल वैगन से उठा धुआं, टला बड़ा हादसा
मुंबई की ओर जा रही पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को आग का शिकार होने से बच गई। ब्रेक ब्लॉक चिपकने के कारण पठानकोट एक्सप्रेस के अंतिम पार्सल वैगन से उठ रहे धुएं को इटारसी की ओर जा रही मालगाड़ी के गार्ड ने देखा। मालगाड़ी के गार्ड की सतर्कता से हादसा टल गया। मामला बरुड़ से छनेरा के बीच का है।