वैर: वैर कस्बे में दीवार पर घूमता दिखा जंगली जानवर, पैंथर शावक होने की आशंका
Weir, Bharatpur | May 17, 2026 भरतपुर। वैर कस्बे में तहसील के पीछे स्थित कॉलोनी में देर रात जंगली जानवर की मूवमेंट दिखी। सीसीटीवी में दीवार पर चलता हुआ जानवर कैद हुआ। लोगों ने पैंथर का शावक होने की आशंका जताई है। 5 दिन पहले भी लोगों ने इसे बिल्ली समझा था। करीब 2 महीने पहले यहां आसपास पैंथर और शावक की मूवमेंट रही थी।