बेनीपट्टी: बेहटा पश्चिमी वार्ड-11 में एक किराए की मकान में लगी आग,लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
सोमवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी नगर पंचायत के बेहटा पश्चिमी वार्ड-11 में योगेश्वर राम जो कि अब्दुल बदुद के किराए की मकान में रहते हैं। इसी मकान में अचानक आग लग गई। जिसमें योगेश्वर राम के नगद सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं अग्नि सामान विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।