राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार शाम 5:00 बजे करीब जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की 14 शाखों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए बैंक प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।