पूर्णिया जिलादाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा शनिवार को दोपहर के लगभग 12 बजे पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्लस टू कन्या आवासीय उच्च विद्यालय पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कक्षा संचालन, मेस संचालन, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी, कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं बायोलॉजी लैब, कॉमन रूम, छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया