महागामा: महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही आश्रम के केंचुआ चौक में संतमत सत्संग का भव्य आयोजन
Mahagama, Godda | Oct 15, 2025 महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही आश्रम, केंचुआ चौक में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महागामा संतमत सत्संग समिति के पूर्व अध्यक्ष परलोकवासी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता एवं बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता की पुण्य स्मृति में किया गया। 15 अक्टूबर 2024 को उज्जैन यात्रा के दौरान ट्रेन दुर्घटना में दोनों संत-भक्तों का निधन हो गया था।