नवाबगंज: बाराबंकी में किसान पथ पर 1000 पौधे लगाए गए, डीएफओ आकाशदीप बधावन के मार्गदर्शन में छायादार प्रजातियों का रोपण
बाराबंकी वन प्रभाग की देवा रेंज ने किसान पथ पर लगभग 1000 आयरन गार्ड वृक्षारोपण किया है। यह पहल बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को कम करने तथा राहगीरों को छाया प्रदान करने के उद्देश्य से प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) श्री आकाशदीप बधावन (आई.एफ.एस.) के मार्गदर्शन में की गई है।वर्तमान में रोपे गए इन पौधों में कचनार, महोगनी, चकरेसिया और छितवन जैसी छायादार प्रजाति शामिल है।