हरसूद: फीलगुड चौराहे पर राहगीरों को आरओ का ठंडा पानी पिलाकर कर रहे हैं सेवा
Harsud, Khandwa | Apr 30, 2026 इन दिनों गर्मी अपने सवाब पर है। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को ठंडा पानी मिले इस उद्देश्य से नया हरसूद निवासी समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी द्वारा नया हरसूद छनेरा के फीलगुड चौराहे पर आरओ के ठंडे पानी की व्यवस्था राहगीरों, बस से सफर करने वाले यात्रियों तथा आमजन के लिए की गई है।