कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन ने अष्टमी पर सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में किया कंजक पूजन
फाजिल्का,19 अक्तूबर(सोनू वर्मा): कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संचालक कर्ण गिलहोत्रा की अगुवाई में फाउंडेशन की पूरी टीम ने अष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में कंजक पूजन किया। इस दौरान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा के स्वरूप कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर कर्ण गिलहोत्रा और फाउंडेशन की टीम ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है।
कर्ण गिलहोत्रा ने कहा कि नवरात्रों का पर्व हमें श्रद्धा, सेवा और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था और सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने मां भगवती से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा खुशहाली की कामना की। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।