बोध गया: विश्व शांति की कामना से बोधगया में विशेष प्रार्थना संपन्न, 5 देशों के 100 बौद्ध भिक्षुओं ने किया संघदान
Bodh Gaya, Gaya | Jul 29, 2026 बोधगया के अंतर्राष्ट्रीय मेडिटेशन सेंटर में विश्व शांति, मानव कल्याण और आपसी सौहार्द की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना सभा एवं संघदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारत, वियतनाम, बांग्लादेश, म्यांमार और थाईलैंड के करीब 100 बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया। भिक्षुओं ने बुद्ध वचनों का पाठ कर विश्व में शांति, अहिंसा और मानवता के संदेश के प्रसार की प्रार्थना की।