गोरौल: गोरौल पुलिस ने भानपुर वरेबा गांव से 10 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
गोरौल थाना क्षेत्र के भानपुर वरेबा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी पर गोरौल पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया। गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को रविवार को 2 बजे दिन में हाजीपुर जेल भेज दिया गया है।