गोरौल: कटरमाला पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष उदय कुमार ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ पैक्स भवन में की बैठक
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स उदय कुमार ने कार्यकारणी सदस्यों के साथ बुधवार को 1 बजे दिन में कटरमाला गांव स्थित पैक्स भवन पर बैठक किया। बैठक में धान खरीद सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया। साथ ही किसानों की समस्याओं को दूर करना एवं पैक्स के माध्यम से सरकार के द्वारा मिलने वाली योजना को किसान को उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा।