गिरिडीह में मनोज तिवारी और सौन्दर्या शर्मा का रोड शो रद्द, जिला प्रशासन पर भड़के भाजपा सांसद!
📍 गिरिडीह, झारखंड: भाजपा नेता विनोद सिन्हा के समर्थन में गिरिडीह पहुंचे भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और अभिनेत्री डॉ. सौन्दर्या शर्मा का रोड शो रद्द हो गया। हालांकि, सोमवार को दोनों ने झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद सिन्हा भी मौजूद रहे।
🎤 पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो रद्द किए जाने को लेकर जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले रोड शो को मंजूरी दी गई थी, लेकिन बाद में दुर्गापूजा का हवाला देकर इसे रद्द कर दिया गया। सांसद ने इस फैसले को जनता के बीच गलत संदेश देने वाला बताते हुए हेमंत सरकार से अधिकारियों पर लगाम लगाने और ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की अपील की।
सभा के दौरान मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीतों और मां दुर्गा के भजनों से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं, अभिनेत्री डॉ. सौन्दर्या शर्मा ने मोदी सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि कम समय में देश में बदलाव आया है और इसमें युवाओं की अहम भूमिका रही है।
मनोज तिवारी ने युवाओं से शिक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से अपना भविष्य संवारने की अपील की। साथ ही आगामी उपचुनाव में विनोद सिन्हा को समर्थन और आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
सांसद ने यह भी कहा कि विनोद सिन्हा के मामले में न्यायालय में अपील करने की बात सामने आई है।
📢 गिरिडीह में रोड शो रद्द होने और सांसद के बयान को लेकर सियासी चर्चा तेज!
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#Giridih #ManojTiwari #SoundaryaSharma #VinodSinha #BJP #GiridihNews #JharkhandNews #RoadShowCancelled #HemantSoren #PNAnewsIndia
Dhanwar, Giridih | Oct 12, 2026