बख्तियारपुर: सालीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर के सालीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर लूटकांड की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सोमवार शाम 7 बजे पुलिस ने जानकारी दी है।