ग्वालियर गिर्द: महाराज बाड़े पर फुटपाथी दुकानदारों का कब्ज़ा, पुलिस की मदद से रोजाना लगाते हैं अस्थाई फड
ग्वालियर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर अवैध अतिक्रमण के चलते लोगों का पैदल चलना तक दुभर हो गया है. यहां सुभाष मार्केट टाउन हॉल गोरखी गेट सहित अन्य इलाकों में फूटपाथी दुकानदारों के कारण यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है कई बार नगर निगम के अधिकारी यहां अतिक्रमण में विरोधी मुहीम चलाते हैं. लेकिन अगले ही कुछ दिनों में यह खत्म हो जाती है।