मिर्ज़ापुर: पोस्टमार्टम हाउस से शव ले जाने के दौरान अधिवक्ताओं ने एंबुलेंस को रोका, भीड़ में एएसपी भी धक्का खाते आए नजर
पुलिस लाइन रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस से जब अधिवक्ता का शव लेकर पुलिस एंबुलेंस से जाने लगी तो नाराज अधिवक्ताओं ने उसे रोक लिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पुलिस को शव ले जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर आईजी आरपी सिंह, डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक मौके पर मौजूद थे। पुलिस किसी तरह समझा बुझाकर शव ले जाया गया।