रघुराजनगर नगरी: आगामी मोहर्रम को लेकर ताला थाना पुलिस ने शांति औऱ सौहार्द से त्यौहार मनाने को लेकर सर्व समाज के साथ बैठक की गयी आयोजित
अमरपाटन तहसील अंतर्गत ताला थाना पुलिस ने मुकुन्दपुर चौकी परिसर में आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने सभी समुदायों से शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ताला महेंद्र मिश्रा एवं चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की।