देहरादून के प्रतिष्ठित इडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शिक्षिका कनिका मदान का 2 माह का वेतन और सुरक्षा राशि लंबित थी। स्कूल प्रशासन ने अनुभव प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत संज्ञान लिया। डीएम के हस्तक्षेप पर स्कूल ने लंबित वेतन 78,966 रुपये और अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर शिक्षिका को सौंप दिया.