आंवला में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा 'होली मिलन एवं भजन समारोह' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह 11 बजे सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, भुर्जी टोला के प्रांगण में संपन्न हुआ।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन गत वर्षों की परंपरा को बनाए रखते हुए एक सामूहिक उत्सव के रूप में मनाया गया।