काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती 25 दिसंबर को तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार रहेंगे या पुष्प प्रदर्शनी विज्ञान से विज्ञान तक की थीम पर रहेगा जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र गगनयान बनेगा।