हुज़ूर: इमामबाड़े के नाम पर महिला ने किया कब्जा विरोध करने पर कॉलोनी के पुरुषों पर मामला दर्ज करवाया
Huzur, Bhopal | Jun 30, 2026 भोपाल के करोंद स्थित गैस राहत क्वार्टर की महिलाओं ने कॉलोनी की एक महिला पर इमामबाड़े के नाम पर कॉलोनी की सार्वजनिक जगह पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी महिला विरोध करने पर कॉलोनी के पुरुषों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराती है। गाली-गलौज व मारपीट करती है। महिलाओं ने कहा कि हमने कई जगह शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।